Newsमप्र छत्तीसगढ़

फुटपाथ और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, सामान जब्त कर दी सख्त चेतावनी

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी एवं मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के दौरान महाराज बाड़ा, नजरबाग मार्केट और सुभाष मार्केट क्षेत्रों में आमजन के आवागमन में बाधा बन रहे फुटपाथी व्यापारियों को हटाया गया और उनका सामान जब्त किया गया।
इसी क्रम में राम मंदिर स्थित मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेला संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मौके पर ठेलों को हटाकर सामान जब्त किया गया तथा सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में मुख्य मार्ग पर ठेले लगाकर यातायात बाधित न करें, अन्यथा जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव, लव झा सहित दक्षिण विधानसभा का अमला उपस्थित रहा।शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *