Newsमप्र छत्तीसगढ़

गांधी प्राणी उद्यान में सफेद टाइगर ‘मीरा’ ने दिए 3 शावकों को जन्म

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) से एक सुखद खबर सामने आई है। यहां मादा सफेद टाइगर ‘मीरा’ ने 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे तीन शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रभारी ने बताया कि जन्मे शावकों में 2 पीले (रॉयल बंगाल) और एक सफेद टाइगर है। इस नए जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में कुल टाइगरों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जिनमें 4 सफेद और 6 रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं। इनमें 4 नर, 3 मादा और 3 शावक हैं।
जू क्यूरेटर के अनुसार, मादा टाइगर ‘मीरा’ और उसके तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। ‘मीरा’ को फिलहाल हल्का आहार दिया जा रहा है ताकि उसकी सेहत बेहतर बनी रहे।नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चिड़ियाघर प्रशासन को नवजात शावकों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्धारित अवधि तक शावकों को आइसोलेशन में रखा जाएगा और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सभी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।यह उपलब्धि न केवल चिड़ियाघर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *