होटल रॉयल इन की लिफ्ट सील नहीं मिली NOC, नहीं किया था मेंटेनेंस
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित होटल रॉयल इन में गुरूवार को हुए लिफ्ट हादसे के बाद नगरनिगम ने कार्यवाही की है। निगम की टीम ने शुक्रवार को होटल पहुंचकर लिफ्ट को सील कर दिया गया है। गुरूवार की दोपहर 3 बजे होटल की लिफ्ट 20 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गयी थी। इस हादस में लिफ्ट में सवार 4 लोगों के पैर में फै्रक्चर हो गया था। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में पता चला है कि होटल प्रबंधन के पास लिफ्ट के लिये नगरनिगम की एनओसी नहीं थी। लिफ्ट का मेंटेनेंस भी लम्बे समय से नहीं कराया गया था। निगम पिछले डेढ वर्ष से होटल को नोटिस दे रहा था। पहले जुर्माना भी लगाया जा चुका है, फिर भी होटल प्रबंधन ने कोई कार्यवाही नहीं की है। निगम की लिफ्ट शाखा की टीम ने जांच के दौरान लिफ्ट का कंट्रोलर जब्त किया और साथ ही होटल में कई अन्य अनियमिततायें भी पायी गयी ह ै। निगम के अधिकारियों ने कहा है कि नियमानुसार होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

