पांच लाख पौधे लगाने पर PM के प्रशंसा पत्र से CM ने सूर्या कंपनी के मुकुल चतुर्वेदी को किया सम्मानित
भोपाल. ‘एक बृक्ष सौ पुत्र समान’ वाली बात को चरितार्थ करते ुहए सूर्या रोशनी द्वारा एक वृक्षारोपण मुहिम द्वारा देश भर के 600 गाँवों में लगभग 5 लाख पौधे लगाकर एवं उनका संरक्षण कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त किया है, इसी कड़ी को निरन्तरता प्रदान करते हुए सूर्या कम्पनी द्वारा फैक्ट्री परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु कई कारगर कदम उठाये गये जैसे –
1. विभिन्न तकनीकों का उपयोग कर प्रोडक्ट च्तवबमेे में सुधार का कार्बन उत्सर्जन की मात्रा को कम किया।
2. जैविक कृषि को बढावा देने के लिए आसपास के गाँवों के कृषकों को लाभार्थ कार्यशालाएँ आयोजित की गई।
3. कचरा में Segregation एवं उसके वैज्ञानिक निष्पादन के लिए आसपास के गाँवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
4. जल संरक्षण हेतु प्लांट में एवं आसपास के गाँवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर Water Harvesting Points भी बनाए गये।
सूर्या द्वारा भारतवर्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की निरन्तरता के लिए सूर्या फाउण्डेशन के चेयरमैन जयप्रकाश अग्रवाल को ‘पù श्री’ से सम्मानित किया गया है, इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर को मध्य प्रदेश पर्यावरण पुरस्कार 2023-24 हेतु सामान्य श्रेणी में 50,000 रूपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एचआर हेड मुकुल चतुर्वेदी एवं स्टील प्लांट के कार्मिक प्रमुख मुकेश राय द्वारा उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया गया।
उक्त पुरस्कार प्राप्त करने पर श्री मुकुल चतुर्वेदी द्वारा सूर्या प्रबन्धन एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद किया गया।

