LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हिजाब पहने दिखाई लड़की, दतिया के कॉलेज में हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, प्रिसीपल ने जारी किया नोटिस

ग्वालियर. दतिया से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब मध्यप्रदेश तक आ पहुंचा है। इसे लेकर सोमवार की दोपहर दतिया कॉलेज में उस समय हंगामा हो गया, जब वहां 2 छात्रायें हिजाब पहले दिखाई दी। खबर मिलते ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्त्ता कॉलेज पहुंच गये। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्त्ताओं की नारेबाजी के बाद कॉलेज प्रबंध भी हरकत में आये। प्रदर्शन होता देख कॉलेज प्राचार्य डीआर राहुल ने नोटिस जारी कर कॉलेज में सामान्य ड्रेस में आने का नोटिस जारी कर दिया।
दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर विहिन, बजरंगदल और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्त्ता कॉलेज में चह रही गतिविधियां देखने आये थे। इसी बीच जब उन्होंने वहां दो छात्राओं को हिजाब में देखा, तो विरोध करते हुए हंगामा कर दिया और इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने नकाब, बुर्का आदि पहनकर कॉलेज आने पर पाबंदी लगाने संबंधी नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान विहिप के सह जिला-मंत्री अजय राज हिन्दू, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह, दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका रानी शर्मा, अभयदेश झा, लालजी शुक्ल, सत्यम समाधिया, अभिषेक सेन आदि मुख्य रूप् से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet