ABG shipyard Explainerदेश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, 28 बैंक हो गये शिकार, जानिये वजह
नई दिल्ली. ABG shipyard Explainer -देश में एक बार फिर से बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी 22 हजार 842 करोड़ का है। इसे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड भी कहा जा रहा है। देश की सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इसकी शिकायत CBI से की थी। इसके आधार पर 7 फरवरी 2022 को CBI – ने एफआईआर दर्ज की है।
इस धोखाधड़ी का आरोप ABG Shipyard Limited पर लगा है। CBI ने इस मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के अध्यक्ष ऋषि कमलेश अग्रवाल (Rishi Kamlesh Agarwal), मैनेजिंग डायरेक्टर संथान मुथास्वामी और 3 डायरेक्टर अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमन नेवेतिया को आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों के खिलाफ CBI ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के केस दर्ज किए है। 1985 में शुरू हुई ABG shipyard जहाज बनाने और मरम्मत का काम करती है।

