भिण्ड के 3 युवकों की पहूज नदी में डूबने से हुई मौत

जालौन. पहुंज नदी में गुरूवार की दोपहर 17 युवकों का समूह नदी में नहाने के लिये गया था। जिसमें शामिल 3 युवकों के गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गये। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवकों के शव का 3 घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकाला गया। सभी मध्यप्रदेश के भिंड से शादी समारोह में शामिल होने के लिये आये थे। घटना ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये है।
डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया है। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिये है कि पीडि़त परिवारों का हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाये। घटना माधौगढ़ कोतवाली इलाके के ग्राम गोपालपुरा के नजदीक की है।
नदी में नहाने के लिये गये थे
भिंड के मिहौना थाना इलाके स्थित लिधौरा गांव निवासी चरणसिंह बघेल के परिवार में शुक्रवार को विवाह समारोह होना था। बुधवार का तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। रिश्तेदारों का आना-जाना जारी थ। गुरूवार की दोपहर लगभग 14 युवक घूमने और गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य सेजालौन के गोपालपुरा गांव के नजदीक बहने वाली पहूज नदी पर पहुंचे। नदी में स्थान के बीच जगमोहन बघेल 19, सुदीप बघेल 17, अवनीश यादव 20, अचानक गहरे पानी में चले गये। देखते ही देखते तीनों डूबने लगे तो साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने का पव्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

