LatestNewsराजनीतिराज्य

स्कूटी सवार तस्कर 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघीके निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो व अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 24 जनवरी को एसएसपी को मिली कि एक व्यक्ति थाना मुरार क्षेत्र में जडेरूआ बांध के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। गंाजा तस्कर को पकड़े के लिये क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की पुलिस टीम को भेजा गया।

टीआई मुरार विनायक शुक्ला एवं क्राईम ब्रांच टीआई वर्षा सिंह की संयुक्त टीम को बताये गये स्थान जडेरूआ बांध के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बताये हुलिया का एक व्यक्ति स्कूटी पर हाथ में प्लास्टिक का थैला लिये हुए दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने स्कूटी सहित भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर धरदबोच लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध ने पूछताछ में अपने आप को हरदौल गार्डन, डीबी सिटी सिरोल जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा जब संदिग्ध के पास मिले प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया, तौल करने पर जिसका बजन 01 किलो 100 ग्राम पाया गया, जिसे तस्कर के पास से विधिवत् जप्त किया गया।
एएसआई राजीव सोलंकी, हेड कान्स्टेबली रामबाबू सिंह, अनिल गुप्ता, आरक्षक गौरव आर्य और अरूण पवैया आदि ने घेराबंदी कर गांजा तस्कर को दबोचते हुए आरोपी से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त करने में कामयाबी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *