सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरूवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है, हालांकि भर्ती होने की वजह और समय अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लाया गया था। फिलहाल वे ठीक है और उन्हें शुक्रवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। इससे पहले सितंबर 2023 में हल्के बुखार के बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। दिसंबर 2024 में उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया।

