MP में देर रात 9 IPS अफसरों के तबादले
भोपाल. राज्य सरकार ने देर रात शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षकों समेत 9 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का पुलिस अधीक्षक और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया है। इस आदेश में नर्मदापुरम, भोपाल ग्रामीण और सागर में आईजी की पदस्थापना की गई है। हिमानी खन्ना के रिटायर होने के बाद आईजी सागर का पद नर्मदापुरम आईजी के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।
सागर में आईजी के पद पर मिथिलेश शुक्ला की पदस्थापना की गई है जो अभी वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के आईजी हैं। उनके पास सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार था। गृह विभाग ने उन्हें अब सागर आईजी पदस्थ कर दिया है और उनके स्थान पर इंदौर में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम पदस्थ किया गया है। आईजी प्रशासन पीएचक्यू के पद पर पदस्थ रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन भोपाल पदस्थ किया गया है।


