सेना प्रमुखों के साथ हुई बैठक, शाम CCS की मीटिंग में PM मोदी लेंगे बड़ा फैसला
नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सरकार एक्शन में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में छोडकर सुबह भारत लौट आए। आज दिन में सुरक्षा पर केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी। इसी बैठक में तय होगा होगा कि आगे क्या एक्शन लिया जा सकता है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में है। शाह ने पहले श्रीनगर मे मृतकों को श्रद्धांजलि दी, पीडित परिजन से मिले और फिर पहलगाम जाकर उस स्थान का मुआयना किया जहां आतंकी हमला हुआ था। वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्षा राहुल गांधी ने अमित शाह से बात की और पीडितों को इंसाफ दिलाने की मांग की।
रक्षा मंत्री की सेना प्रमुखों के साथ बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।

