LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को रेल किराये में मिलेगी छूट?, रेलमंत्री ने कहीं यह बात

नई दिल्ली. Indian Railways News भारतीय रेलवे ने सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को रेल यात्रा में छूट सालों से मिल रही थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद हुए लॉकडाउन का हवाला देते हुए रेलवे (Ministry of Railways)  ने यह छूट वापिस ले ली थी। अब रेल मंत्री  (Railway Minister) ने किराये में छूट (Railway Concession)  की जानकारी दी है।
सीनियर सिटीजन को मिलेगी किराये में छूट
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने टिकट किराये में कुछ श्रेणियों के लोगों को दी जाने वाली छूट या रियायतों को बहाल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। रेलमंत्री ने बताया कि कोविड के मद्देनजर सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिये दी जाने वाली रियायत वापिस ले ली गयी है और अभी इसे वापिस बहाल करने पर कोई विचार नहीं किया गया है।
सीनियर सिटीजन को कितनी मिलती थी छूट
गौरतलब है कि इंडियन रेलवे के सभी ट्रेनों में सीनियर सिटीजन को कोरोना के पहले टिकटों पर 50 प्रतिशत तक की रियात मिलती थी। आपको बता दें कि 60 से अधिक आयु के पुरूष और 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रेलवे में सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में रखा जाता है। कोरोनाकाल से पहले तक राजधानी, शताब्दी, दूरंतो सहित सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में पुरूषों को बेस फेयर में 40 प्रतिशत और महिलाओं को बेस फेयर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी।
घाटे में है रेलवे
श्रेलमंत्री के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में किरायों में छूट से होने वाला नुकसान 2,059 करोड़ रूपये था और कोरोना महामारी के दौरान कई तरह की छूट निलंबित किये जाने से पिछले वित्त वर्ष में नुकसान घटकर 38 करोड़ रूपये तक पहुंच गया।

कोरोना काल में छूट ली गई वापस

कोरोना महामारी के देश भर में लॉकडाउन लगाया गया था । इससे ठीक पहले, 20 मार्च, 2020 से अगले आदेश तक के लिए रेल किराये में दी जाने वाली छूट वापस ले ली गई थी । हालांकि दिव्यांगजनों की चार श्रेणियों, रोगियों और छात्रों की 11 श्रेणियों को अभी भी छूट मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *