Latestराज्यराष्ट्रीय

राजस्थान में मिले ओमिक्रोन के 4 संदिग्ध मामले, दिल्ली में संख्या 12 हुई

नई दिल्ली. देश में अभी तक ओमिक्रोन के दो मामलों के मिलने की पुष्टि हुई है लेकिन इसके संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजस्थान में एक ही परिवार के चार लोगों के ओमिक्रोन वैरिएंट से सवंमित होने का संदेह है। वहीं दिल्ली में ओमिक्रोन के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दक्षिण अफ्रीका से एक हफ्ते पहले जयपुर लौटे एक दंपती और उनके दो बच्चों को सवंमित पाया गया है।

जानकारी के अनुसार इन सभी के कोरोना वैरिएंट से सवंमित होने का संदेह है। इनके संपर्क मंे आए 12 लोगों में से 6 संक्रमित पाए गए है। सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है और इनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के संदिग्ध मरीजों की संख्या 12 हो गई है और सभी को लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 लोगों को शुक्रवार को भर्ती कराया गया जिनमें से दो कोरोना संक्रमित मिले है और दो की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें से दो ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक व्यक्ति नीदरलैंड से आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *