सिमरिया तिराहा पर लूट करने वाले 2 आरोपी माल सहित गिरफ्तार
लुटेरों से 9000 रुपये, सोने के एक जोड़ी कान के बाले तथा घटना में प्रयुक्त बाइक की जप्त
ग्वालियर। थाना घाटीगांव क्षेत्रान्तर्गत सिमरिया तिराहा के पास 25.नवम्बर की शाम ऑटो वाले तथा उसमें बैठी सवारियों से लूट करने वाला एक बदमाष एबी रोड मोहना स्थित बलराम होटल के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एएसपी (अपराध) राजेष डण्डोतिया, गजेन्द्र सिंह वर्धमान को क्राईम बांच व थाना घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने के लिये किया गया।
डीएसपी अपराध ऋषिकेष मीणा एवं एसडीओपी घाटीगांव हिना खान ने टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं घाटीगांव एसआई शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा क्राईम ब्रांच तथा थाना घाटीगांव पुलिस बल की संयुक्त टीम को बताये स्थान बलराम होटल के पास भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाष से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 नवम्बर की शाम को एक ऑटो वाले तथा उसमें बैठी सवारियों से नगदी व सोने के जेवरात की लूट करना स्वीकार किया। पकड़े गये लुटेरें से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि उसके हिस्से में आये लुट के 6000 रुपये में से 2000 रुपये उसने खर्च कर लिये हैं तथा शेष रूपये उसके पास हैं। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर 4000 रुपये नगद तथा घर पर बक्से में छिपाकर रखे गये लूटे गये सोने के बाले विधिवित जप्त किये गये। लूट की घटना में शामिल उसके दो अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका एक साथी ग्राम पाटई थाना आरोन तथा दूसरा ग्राम पहसारी थाना भंवरपुरा का रहने वाला है। पुलिस टीम उक्त लूट की घटना के दूसरे आरोपी के पाटई ग्राम स्थित घर पहुंची तो उसके बारे में पता चला कि वह थाना सुभाषपुरा के ग्राम नयागांव जिला शिवपुरी में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को बताये अनुसार नयागांव पहुंची तो उक्त आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आटो वाले की लूट करना कबूल किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर लूटी गई रकम में से बाकी शेष 5000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्पलेण्डर मोटर सायकिल को जप्त किया गया। लूटी गई चेन के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि भागते समय रास्ते में चेन कहीं गिर गई थी। पुलिस टीम द्वारा लूटेरों के तीसरे साथी की उसके घर ग्राम पहसारी में तलाष की गई जो अपने घर से फरार मिला। पुलिस टीम द्वारा फरार साथी की तलाष की जा रही है।
क्या है घटनाक्रम
ज्ञात हो कि फरियादी गांधीप्रसाद पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा निवासी नारायण विहार कालोनी गोले का मंदिर ग्वालियर ने थाना घाटीगाँव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25नवम्बर को मैं अपने आटो से अपनी पत्नी तथा बुआ के साथ अपने घर ग्वालियर जा रहा था तभी सिमरिया तिराहे से आगे मोड़ पर 3 लड़के एक बिना नबर की मोटर सायकिल से आये और आटो के सामने मोटरसाइकिल अड़ा दी व उसमें से एक लड़के ने मेरे ऊपर कट्टा अड़ा दिया, दुसरे लड़के ने मेरे पास रखा काले रंग का पर्स जिसमे 6400 रुपये नगदी व तथा मेरी पत्नी के कान के सोने के इस्तेमाली बाले व गले की चेन व 10,000 रुपये नगदी तथा मेरी बुआ का इस्तेमाली मंगलसूत्र, सफेद पर्स जिसमे 2600 रुपये नगदी रखे थे छीनकर भाग गये।

