विद्युत पेंशनर्स का मंत्रिमंडल 11% महंगाई राहत को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिला
ग्वालियर- मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के उपाध्यक्ष इंजी एसके आहूजा व एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि विद्युत पेंशनर्स के साथ किए जा रहे पक्षपात पूर्ण व्यवहार एवं राज्य पेंशनर्स के अनुरूप 33% महंगाई राहत को दिए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से ग्वालियर में स्थित उनके बंगले पर मिला
जहां एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एस के जायसवाल ने उन्हें अवगत कराया कि विद्युत कंपनी के ऊर्जा सचिव व प्रबंध संचालक गण विद्युत पेंशनर्स के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार कर आपको व मुख्यमंत्री को मिस गाइड कर रहे हैं व उन्हें अवगत कराया कि विगत माह मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य पेंशनर्स को दो किस्तों में पहले 6% व उसके बाद 5% महंगाई राहत दिए जाने के आदेश के साथ ही कुल 33% महंगाई राहत राज्य पेंशनर्स को दी जा रही है जो कि नियमानुसार विद्युत मंडल की कंपनियों को भी दी जानी चाहिए थी परंतु विद्युत कंपनियों के द्वारा विद्युत पेंशनर्स को नियमों की अनदेखी कर 11% महंगाई राहत नहीं दी जा कर अभी भी 33% के स्थान पर 22% महंगाई राहत दी जा रही है इस कारण संपूर्ण मध्यप्रदेश के पेंशनर्स में शासन/ कंपनी प्रशासन व भाजपा के प्रति आक्रोश है व विद्युत कंपनियों के इसी उपेक्षा पूर्ण व्यवहार के कारण ही विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विगत 14 नवंबर से धरना आंदोलन शुरू कर 24 नवंबर को हजारों की संख्या में भोपाल में प्रदर्शन भी कर चुके हैं व भविष्य में शीघ्र ही यदि राज्य शासन के अनुरूप 11% महंगाई राहत के आदेश नहीं होने पर विद्युत पेंशनर्स के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही ऊर्जा सचिव संजय दुबे से फोन पर बात कर कहां की विद्युत पेंशनर्स को महंगाई राहत तो देनी ही है व इस समस्या का शीघ्र ही निदान की बातो उन्होंने कही व ऊर्जा सचिव को निर्देशित किया कि वे मंगलवार को भोपाल में मिलकर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराएं व आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से बात कर 11% महंगाई राहत दिए जाने की समस्या का निदान करें ।

