सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने अचलेश्वर मंदिर परिसर में रात 1 बजे चलाया स्वच्छता अभियान
ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर की प्राचीनता और महादेव के अचल स्वरूप की वजह से ग्वालियर के भक्तों की आस्था अटूट है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामनायें महादेव अवश्य पूर्ण करते हैं। इस प्रकार महाशिवरात्रि के मौके पर अचलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चन की। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर ग्वालियर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते पूजा अर्चना की है।
प्रसादी और दूध और कागज, पॉलीथीन पूरी सड़क फैली थी इस को सड़क से समेटने का बीड़ा स्वच्छ ग्वालियर अभियान के तहत ग्वालियरवासियों को जागरूक नागरिकों एवं सामाजिक एवं भाजपा नेता संतोष सिंह सिकरबार ने अपने साथियों के साथ संकल्प लिया था। महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न मंदिरों पर सफाई अभियान चलायेंगे। इसी क्रम में जागरूक नागरिकों द्वारा अचलेश्वर महादेव मंदिर के बाहर फेले कचड़े की सफाई नगरनिगम कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ करने में जुटे। इस दौरान संतोषसिंह सिकरबार सहित मुनेन्द्र कुशवाह, लोकेन्द्र मिश्रा, समीर गोखले, नवदीप सक्सैना, देवेन्द्र भदौरिया, छुट्टन परमार, धमेन्द्र सिकरबार, धर्मेन्द्र आर्य और कुलदीप गुर्जर ने इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

