एसडीएम भितरवार कार्यालय में बुंजुर्ग ने स्वयं पर डाला पेट्रोल, मेरी जमीन को सरकारी घोषित किया, 4 साल से चल रहा है केस
ग्वालियर. एसडीएम भितरवार कार्यालय में एक बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया। गुरूवार की दोपहर वार्ड नम्बर 10 निवासी सरमन सिंह 80, ने स्वयं पर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद किसानों ने तत्काल उनसे पेट्रोल की बोतल को छीन कर उन्हें बचा लिया।
स्रमन सिंह की 2 विस्वा जमीन को सरकारी घोषित कर दिया गया है। वार्ड नम्बर 10 के पार्षद पति रघुवीरसिंह यादव के बेटे पटवारी संजय यादव पर जमीन को सरकारी घोषित करवाने का आरोप है। सरमन सिंह ने बताया है कि उन्होंने यह जमीन निजी तौर पर खरीदी थी। वह पिछले 4 वर्ष से न्याय के लिये प्रयासरत है।
जमीन प्रकरण कोर्ट में चल रहा है
विवादित जमीन का मामला भितरवार सिविल न्यायालय में चल रहा है। इस जमीन में सरमनसिंह की 3 बेटियां मंजू, दीपक, मालती और बेटा माधौसिंह हिस्सेदार है। सरमन सिंह के अनुसार 15 फरवरी को उनकी अनुपस्थिति में रघुवीर सिंह, जनवेद सिंह और संजय सिंह ने प्लॉट की आकृति बदलने का प्रयास किया।

