LatestNews

शातिर लुटेरों को बाइक व लूट के सामान सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। थाना बहोड़ापुर मे हुई लूट के घटना में  फरार लुटेरों को सागरताल के आसपास देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रभारी सायबर सेल ने मय थाना प्रभारी बहोड़ापुर एसआई इंदरसिंह व थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर लुटेरों बंटी उर्फ रोहित प्रजापति निवासी रानीपुरा चार शहर का नाका, ग्वालियर एवं अकिंत अग्रवाल निवासी हजीरा चौराहा ग्वालियर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरों से लूट मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व लूटा गया मोबाइल व पर्स बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार लुटेरों से ग्वालियर जिलें मे हुई अन्य लूट की बारदातों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
लुटेरों को दबोचने में मिली कामयाबी
शातिर लुटेरों को दबोचने में थाना प्रभारी बहोड़ापुर इंदरसिंह राठौर, आरक्षक अरबिंद और सायबर सेल के एसआई कुलदीपसिंह राजपूत, आरक्षक पुष्पेन्द्र लोधी आदि ने लुटेरों को दबोचने में कड़ी मशक्कत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *