LatestNewsराज्य

शनिवार से तापमान में होगी बड़ी गिरावट

भोपाल. प्रदेश में वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्राालियां सक्रिय है। हवाओं के साथ नमी आने से आंशिक बादल भी बने हुए है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोम के आगे बढने की संभावना है। इस वजह से शनिवार से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुरूवार सुबह 8.30 बजे तक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं छतरपुर में वर्षा हुई। गुरूवार को प्रदेश में सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढी में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में रिकॉर्ड हुआ।
शनिवार रात को तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात मौजूद है। एक द्रोणिका बांग्लादेश से तेलंगाना तक बनी है। एक अन्य द्रोणिका पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर ओडिशा से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है। इन मौसम प्रणालियों के कारण आ रही नमी की वजह से बादल बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *