विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास और वनडे खेलते रहेंगे
नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज विरोट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। जिससे खेल के लम्बे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया है। वह अब केवल वनडे में खेलेंगे। उनके सन्यास के साथ ही टेस्ट प्रारूप से भारतीय दिग्गज खिलाडि़यों का बाहर होना जारी है। रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा पिछले सप्ताह भी इस प्रारूप से सन्यास ले चुके है।
36 वर्षीय विरोट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अंतिम बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आये थे। जहां भारत को 5 मैचों की सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने सीरीज के पहले मैच यानी पर्थ टेस्ट में शतक जरूर जड़ा था। लेकिन इसके बाद वह संघर्ष करते हुए दिखे थे। कोहली का यह सन्यास का फैसला ऐसे समय मेंआया है जब चयनकर्ता कुछ ही दिनों में इग्लैण्ड में अगले माह में होने वाली 5 टेस्ट मेचों की सीरीज के लिये टीम चुनने वाले थे। आपको बता दें कि कोहली ने पिछले साल ही टी-20 इंटरनेशनल से सन्यास ले लिया था।
कोहली ने आगे कहा, ‘जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है. मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.’
कोहली ने लगाए हैं 7 दोहरे शतक
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 दोहरे शतकों के साथ इस प्रारूप के दिग्गज के रूप में अपनी पहचान बनाई जो किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है. वह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (4), सचिन तेंदुलकर (6), वीरेंद्र सहवाग (6) और राहुल द्रविड़ (5) से काफी आगे है.
ऐसे समय में जब टी20 लीग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखी जाने वाला टूर्नामेंट बन गई तब कोहली के जादू ने प्रशंसकों को टेस्ट क्रिकेट से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाई. यह बात सर विव रिचर्ड्स ने भी स्वीकार की जिनके साथ अक्सर उनकी तुलना की जाती थी.
कैसा रहा कप्तानी का रिकॉर्ड
विराट टेस्ट इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें 40 में टीम को जीत हासिल हुई. कोहली ने जब कप्तानी संभाली थी, तब भारतीय टीम सातवें स्थान पर थी. लेकिन खुद एवं साथी खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत कोहली ने वर्ल्ड नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंचाया था.
विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
123 टेस्ट, 210 पारी, 9230 रन, 46.85 एवरेज, 30 शतक, 31 अर्धशतक
302 वनडे, 290 पारी, 14181 रन, 57.88 एवरेज, 51 शतक, 74 अर्धशतक, 5
125 टी20, 117 पारी, 4188 रन, 48.69 एवरेज, 1 शतक, 38 अर्धशतक, 4.

