विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की रीवा में तबीयत बिगड़ी
रीवा. मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम की रीवा में तबीयत खराब हो गई। उन्हें रीवा स्थित सिविल लाइन बंगले से विशेष एंबुलेंस के जरिए रीवा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। राज्य शासन की ओर से भोपाल स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर भेजा गया है। हेलिकॉप्टर दोपहर 3.15 बजे रीवा पहुंचा।

