फरवरी में ही आ गयी गर्मी
नई दिल्ली. उत्तर भारत सहित देश के कई भागों में फरवरी के माह में ही गर्मी की शुरूआत हो गयी है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा और तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जो कि नॉर्मल से 4-5 डिग्री अधिक है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। ।
मौसम विभाग की तरफ दी गयी जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5 से 7 डिग्री अधिक रहने वाला है। तापमान में बढ़त को देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के किसानों के लिये अलर्ट जारी किया गया हे। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दिन में अधिक तापमान गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। गेहूं की फसल पकने को तैयार हो गयी है। ऐसे में अधिक तापमान फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।

