LatestNewsराष्ट्रीय

लोकतंत्र के हत्यारों को माफ नही किया जा सकता हैः डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। लोकतंत्र के हत्यारों के माफ नही किया जा सकता है, जिसने अपने निजी फायदे के लिए जनता के विश्वास और वोट को बेच दिया हो, वह क्षेत्र का विकास कैसे कर सकते है। क्षेत्र की जनता से कहा कि जिसने आपके साथ धोखा किया और जनमत को बेच दिया उससे बदला लेने का समय आ गया है यह शब्द 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज जनसम्पर्क में जनता को संबोधित करते हुये कहा। आज सुबह लगभग 8 बजे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में चुनाव कार्यालय नाकाचन्द्रवदनी तिराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ विनोद साहू वाली गली, गड्डा वाला मौहल्ला, प्रजापति मौहल्ला, गली नं. 5, गली नं. 6, गली नं. 7, गली नं. 8 एवं पारदी मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी की विभिन्न गलियों में विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। डॉ. सिकरवार का कई जगहों पर माता-बहनों द्वारा तिलक कर एवं श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद दिया।
शोभा सिकरवार ने किया जनसम्पर्क
डॉ. सतीशसिंह सिकरवार की पत्नि पूर्व एमआईसी मेम्बर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार ने आज महिला मोर्चा कॉग्रेस के साथ जडेरूआ गांव में घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क किया और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों के बारे में बताया।
10 अक्टूबर कार्यक्रम

प्रातः 8 बजे होटल प्रभा माधव नगर गेट से वार्ड 58 में जनसम्पर्क, शाम 4 बजे वार्ड-23 तृप्ति नगर नदी पार टाल मुरार में बैठक शाम 5 बजे लालटिपारा आर्मी एरिया गैस गोदाम के पास मुरार में बैठक, शाम 6 बजे वार्ड-60 डीबी सिटी ग्वालियर, शाम 7 बजे वार्ड-22 हरीपुरम कॉलोनी न्यू सुरेशनगर थाठीपुर में बैठक, रात 8 बजे वार्ड-23 श्रीनगर कॉलोनी प्रजापति मौहल्ला मुरार में बैठक, रात 9 बजे जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर के पास प्रताप सेना के साथ बैठक आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino