LatestNewsराष्ट्रीय

भोपाल से मुंबई, राजकोट पुणे के लिए चलेंगी निजी ट्रेनें

भोपाल से पुणे, मुंबई, अगरतला और  राजकाेट के लिए चार जोड़ी प्राइवेट ट्रेनें चलेंगी। इनका किराया आम ट्रेनों के मुकाबले 20 फीसदी तक ज्यादा होगा। देशभर में 151 रूट पर चलाई जाने वाली कुल 109 ट्रेनों में यह शामिल रहेंगी। इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेल मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अगले साल तक पूरी की जा सकेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कहना है कि प्राइवेट पार्टियों को इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा।

जबकि सुविधाएं संबंधित फर्म को यात्रियों को देना होंगी। जो चार जोड़ी ट्रेनें सीधेतौर पर भोपाल को मिलेंगी, यह ट्रेनें भोपाल होकर मुंबई, पुणे, राजकोट व अगरतला के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन के लिए कुल 12 क्लस्टर में देशभर को बांटा गया है। उनमें से भोपाल को चंडीगढ़ और प्रयागराज क्लस्टर में शामिल किया गया है। इन क्लस्टर के हिसाब से ही प्राइवेट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

नई दिल्ली. देश में प्रायवेट ट्रेन चलाने के लिये भारतीय रेलवे ने दूसरी प्री-बिड कॉन्फ्रेंस की 12 कलस्टर में प्रायवेट ट्रेनों का चलाने के लिये की गयी प्री-बिड में आईआरसीटीसी सहित 23 कंपनियों ने भाग लिया। इससे पहले हुई बैठक में रेलवे को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पहली प्री बिड मीटिंग में पीएसयू से लेकर ग्लोबल फर्म तक शामिल हुई थी। इतना ही नहीं पहली प्री बिड मीटिंग में जीएमआर, आईआरसीटीसी, बाम्बबारडेयर, बेदांता सहित 16 कंपनियों ने भाग लिया था।
रेलवे द्वारा प्रायवेट ट्रेनों को चलाने को लेकर बुलाई गयी प्री बिड मीटिंग में कुल 23 कंपनियां शामिल हुई। इनमें आईआरसीटीसी लिमिटेड, बीईएमएल, मेधा, स्टारलाइट पावर, भारत फोर्ज, जीएमआर इंन्फ्रास्ट्रक्चर लिमि, आईबोर्ड इंडिया प्रा. लि, सिम्ंस लिमिटेड आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *