रात 9.56 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, मंदिरों के कपाट बंद किए गए
ग्वालियर. आज रात से पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण है लेकिन भारत में दिखाई देने वाला पहला और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के समय सुर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक लाइन में होते है। जब पृथ्वी की परछाई चंद्रमा को पूरा ढक लेती है तब इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते है।
मंदिरों के कपाट बंद किए
बता दें कि आज पूर्ण चंद्र ग्रहण पड रहा है इसको ध्यान में रखते हुए दोपर 12.57 बजे जैसे ही सूतक का काल शुरू हुआ वैसे ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिरों के कपाट बंद करने से पहले भगवान को सुलाया गया है। सनामन धर्म मंदिर के पुजारी ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 1.30 के लगभग पडेगा, उसके बाद ही वापस भगवान को नहा कर आरती की जाएगी और मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा।
सूतक कब लगेगा
सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12.57 बजे से सूतक शुरू हो गया है। सूतक लगते ही मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए गए है और पूजा-पाठ नहीं होगी। लोग भगवान का भजन-कीर्तन कर सकते है। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर खोले जाएंगे और साफ-सफाई की जाएगी।

