मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा, ग्वालियर में बौद्ध धर्म सम्मेलन में दिलाई शपथ, देवी-देवताओं की पूजा नहीं करूंगा
ग्वालियर. भितरवार के धाखड़ खिरिया में हुए बौद्ध धम्म सम्मेलन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोगों को हिन्दू देवी-देवताओं को नहीं मानने और उनकी पूजा नहीं करने की शपथ दिलाई जा रही है।
शपथ में कहा गया है कि ’’मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा, न मैं इनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और पूजा भी नहीं करूंगा।‘‘ आपको बता दें कि 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति ने 6-8 जून तक 3 दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो (अध्यक्ष द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल) ने लोगों ने शपथ दिलाई थी।
शपथ में यह भी बताया गया-मैं ईश्वर ने अवतार लिया है, इस पर विश्वास नहीं करूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार है। ऐसे प्रचार को मैं पागलपन और झूठा प्रचार मानता हूं। मैं कभी श्रद्धा नहीं करूंगा और न ही पिंडदान करूंगा। मैं बौद्ध धर्म के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं करूंगा। मैं कोई भी क्रिया कर्म ब्राहम्णों के हाथ से नहीं कराऊंगा।
इधर विरोध…
इधर अ.भा. हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने विरोध जताया है। उन्होंने मांग की कि आरएसएस सरसंघ चालक डॉ. भागवत व मुख्यमंत्री यादव जांच कराएं और दोषियों की आरक्षण व्यवस्था बंद करें।

