Uncategorized

घाटीगांव में सराफा कारोबारी से लूट, फायरिंग कर सोना-चांदी से भरा बैग लूट कर ले गये बदमाश

ग्वालियर. घाटीगांव में सोमवार की शाम बाइक सवार 3 बदमाश सराफा कारोबारी पर कट्टा अड़ाकर और फायरिंग कर ज्वेलरी, नगदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। बैग में लगभग 6 तोला सोना, 2 किलो चांदी, 50-60 हजार रूपये नगद, लेपटॉप रखा हुआ था। लूटा गया सामन करीब 9 लाख रूपये का बताया जा रहा है।
बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया है जब व्यापारी दुकान बंद कर रहा था। घाटीगांव के बाजार में हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नाके बंदी कर बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी और साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कुछ एक जगह पुलिस को सीसीटीवी में लुटेरे दिखाई दिये है।
क्या है मामला
शहर के सिकंदर कंपू सैनिक कॉलोनी स्थित एसएन कॉन्वेंट स्कूल के पास रहने वाले वीरेन्द्र पुत्र कोमल चंद जैन सराफा व्यवसायी हैं। उनकी शहर से 40 किलोमीटर दूर घाटीगांव ब्लॉक के बाजार में महावीर ज्वेलर्स नाम से शॉप है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद कर घर वापस आने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने 60 ग्राम के लगभग सोना, दो किलो चांदी, 50 हजार रुपए नकद, लेपटॉप बैग में रख लिए थे। अभी वह दुकान पर ताला लगा रहे थे कि तभी पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने जमीन पर गोली चला दी। जिससे सराफा व्यापारी घबरा गया। इसके बाद एक बदमाश आगे आया और कट्‌टा अड़ाकर गहने, कैश से भरा बैग छीन ले गया। बाइक पर सवार होकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
लुटेरों ने रैकी कर वारदात किया दिया अंजाम
पुलिस ने बताया है कि घांटीगांव में महावीर ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाने वाले व्यापारी वीरेन्द्र जैन ग्वालियर में निवास करते है। वह घाटीगांव में ज्वेलरी शॉप चलाते हे। वह प्रतिदिन शाम को 5 बजे करीब दुकान बंद कर वापिस ग्वालियर लौटते है। यह बदमाशों को पता था। उन्होंने व्यापारी की पूरी रैकी की थी । वह व्यापारी के दुकान बंद करने का इंतजार कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वह दुकान के पास ही बैठे दिखाई दिये। चेहरे पर नकाब नहीं था। इसलिये किसी को शक नहीं हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet