Uncategorized

महाकुंभ में अभी तक 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, अब महाशिवरात्रि की है तैयारी

प्रयागराज. महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है। शनिवार की दोपहर 12 बजे तक 71 लाख 18 हजार श्रद्धालु कर चुके है। वहीं महाकुंभ का अंतिम स्थाना महाशिवरात्रि को है। जिसमें 4 दिन बाकी है। लेकिन उससे पहले ही स्नान करने वालों का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है।
महाकुंभ में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ का लेकर मुंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुंभ 2025 प्रयागराज में अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके है। यह एक अच्छे वातावरण का नतीजा है। सीएम योगी ने कहा है कि 13 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक देश की आधाी आबादी पुण्य की डुबकी लगा चुकी है। यह दुनिया का अभी तक सबसे बड़ा आयोजन है। जहां इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है और स्नान किया है।
कुछ जगह, जहां पर भीड़ अधिक है वहां पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। हमारी टीम लाउड हेलर्स के माध्यम से लगातार अनाउंस करती रहती है किसी तरह के वीडियो न बनाये। लेकिन कुछ अपराधी किस्म के लोग है। जो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोक किये है। इस मामल में हमने एफआईआर दर्ज कराई है। शीघ्र गिरफ्तारियां होंगी। कुंभ मेला को लेकर अफवाह फैलाने वाले जैसे पाकिस्तान के वीडियो को कुंभ का बताकर फैलासा गया है। ऐसे 36 सोशल मीडियो अकाउंट्स का 24 घंटे में आईडेंटिफाई कर एफआईआर दर्ज की गयी है।
अंतिम दिन भी टूटेगा रिकॉड क्या?
26 फरवरी को महाकुंभ का अंतिम स्नान है ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इस दिन रिकॉड बन सकता है। यह दावा इसलिये भी किया जा रहा है। क्योंकि अभी तक प्रमुख स्नानों पर देखें तो पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को 1 करोड़ 70 लाख लोग आये। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर 3 करोड़ 50 लाख लोग पहुंचे। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 7 करोड़ 64 लाख लोग स्नान करने पहुंचे। 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर 2 करोड़ 57 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ लोगों ने स्नान किया। अब महाशिवरात्रि का स्नान शेष है और महाकुंभ समापन से पहले अंतिम वीकेण्ड है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इस वीकेण्ड पर सबसे अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *