LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी सौगात, दिल्ली-बेंगलुरु जाने वालों की बल्ले-बल्ले

ग्वालियर. केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु नई हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर को आत्मविश्वास, विकास और उज्ज्वल भविष्य की नई उड़ान मिली है। आज ग्वालियर से अकासा एयर की पहली उड़ान भरी गई है। अब हमारा शहर सीमाओं से आगे बढ़कर देश के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्रों से सीधे जुड़ रहा है। यह परिवर्तन निश्चित रूप से ग्वालियर की तकदीर बदलने वाला है।
ग्वालियर अब विकास के लिए भी पहचाना जाएगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां कनेक्टिविटी होती है, वहीं प्रगति होती है। ग्वालियर अब केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास के लिए भी पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है और ग्वालियर देश का दिल है, अब इस दिल की धड़कन देशभर में महसूस की जाएगी।
नई फ्लाइट सेवा शुरू
बता दें कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से अकासा एयर अपनी नई फ्लाइट सेवा आज से शुरू करने जा रही है। इस सेवा के बाद अब ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 6 दिन विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। यह विमान सेवा ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु मार्ग पर रोज उड़ान भरेगी। ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए अभी एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को है। यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बढ़ाई जाए। इसी चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से से अकासा एयर ने 4 मई से दिल्ली-ग्वालियर बेंगलुरु के बीच फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al