भोपाल में 15 से 28 फरवरी तक कार्यवाहक उपनिरीक्षक अधिकारियों के इंडक्शन कोर्स प्रारंभ
भोपाल, मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार व ADG (प्रशि) के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण शाला भौरी भोपाल में 15 से 28 फरवरी तक कार्यवाहक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के इंडक्शन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन अति० पुलिस आयुक्त जिला भोपाल सचिन अतुलकर के मुख्य आथित्य में किया गया।
इस कोर्स में कार्यवाहक अधिकारियों को नवीन पद की जिम्मेदारियों के साथ-साथ नवीन तकनीकों, महिलाओं व बच्चों के प्रति संवेदनशीलता आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा | इस दौरान मुख्य अतिथि सचिन अतुलकर ने अपने उद्बोधन में कोर्स में आये अधिकारियों को फील्ड कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी व बारीकियों से अवगत कराया । साथ ही बताया की स्वतंत्र व शुन्य रह कर ही आप वर्तमान में रह सकते हैं और बेहतर संवाद स्थापित कर सकते हैं।
बिना किसी एक्सपेटेशन के कार्य करिए, सम्पूर्ण समस्या का समाधान ज्ञान में नही बुद्धि में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक मप्र पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल मलय जैन द्वारा की गई तथा आभार SP पीटीएस श्रीमती रश्मि पाण्डेय व कोर्स डायरेक्टर/उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजेश पाठक द्वारा किया गया।

