भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता
नई दिल्ली. भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताबा जीत लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने यी खिताब चौथी बार जीता है। इसी जीत के साथ भारत ने 2026 में वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह बना ली है।
जानकारी के अनुसार भारत से फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीम सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढत दिला दी। वहीं तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल दाग दिया जिसके बाद क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से भढत दिला दी। बता दें कि साउथ कोरिया से सोन डायन एकलौते खिलाडी है जिन्होंने गोल किया।
टीम इंडिया ने यह खिताब 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीत था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था।

