भारतीय रेलवे का नया नियम-अब ट्रेन टिकट कैंसिल किये बिना चेंज कर सकते हैं यात्रा की डेट
नई दिल्ली. भारतीय रेल अब रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर है। अगर आप ट्रेन रिजर्वेशन करवा लते हैं। लेकिन कई बार ऐन मौके पर प्लान बदल जाता है। ऐसे में आप टिकट कैंसिल करवाते हैं और आपके पैसे कट जाते हैं लेकिन रेलवे के नियम के अनुसार आप अपनी ट्रेन यात्रा को प्रीपोण्ड या पॉस्टपॉण्ड भी कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी यात्रा को बोडिंग स्टेशन भी बदल सकते हैं।
तारीख ऐसे बदलें
यात्री मूल बोर्डिंग स्टेशन के स्टेशन मैनेजर को लिखित में एप्लीकेशन देकर या ट्रेन के छूटने के कम से कम 24 घंटे पहले किसी कम्प्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर पर जाकर यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन को बदलाव कर सकते हैं यह सुविधा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार के टिकटों पर मिलती हैं। अगर आप अपनी यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, मतलब जिस स्टेशन तक टिकट बुक किया गया है। उसके आगे स्टेशन तक जाना चाहते हैं तो इसके लिए यात्री को गंतव्य तक पहुंचने से पहले या फिर बुक सफर के पूरा होने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ से संपर्क करना होता है और उन्हें यात्रा विस्तार की जानकारी देनी होती है।
सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं यात्रा की तारीख
Indian Railways की वेबसाइट के मुताबिक स्टेशन काउंटर पर बुक किए गए टिकट की यात्रा की तारीख को ‘Preponed’ या ‘Postponed’ सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है। भले ही सीटों की उपलब्धता कन्फर्म हो या RAC हो या वेटिंग में हो। यात्रा की तारीख को आगे बढ़ाने या पहले करने के लिए यात्री को रिजर्वेशन ऑफिस जाकर ट्रेन छूटने के 48 घंटे पहले अपना टिकट सरेंडर करना होगा। याद रहे कि यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन टिकट के लिए ही उपलब्ध है। ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों पर ये सुविधा नहीं मिलेगी।

