LatestNewsराज्य

भाजपा ने MP में घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार

भोपाल. राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश से पांच में चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया है। इस सूची में वर्तमान सदस्य अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राजमणि पटेल और कैलाश सोनी का नाम नहीं है। डॉ मुरुगन के साथ इन सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है, जबकि कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, भाजपा नेता कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि का राज्यसभा में कार्यकाल 29 जून 2028 तक है।


मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मप्र के नर्मदापुरम निवासी माया नारोलिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं। डॉ लोगनाथन मुरुगन पहले भी मध्य प्रदेश से राज्यसभा में गए हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बाल योगी उमेश नाथ उज्जैन पीठाधीश्वर हैं। वाल्मीकि समाज के उत्थान और विकास के लिए वे लगातार कार्यरत हैं।

naidunia_image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *