Newsराजनीतिराज्य

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डाला डेरा, किसान दिल्ली के लिये कूच की तैयारी

नई दिल्ली. पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसानों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिये मंगलवार को पुलिस की ओर से आंसू गैस के दागे गये। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेंडिंग भी की गयी है। इसके अलावा किसानों को रोकने के ििलये कटीले तार और कंटेनर भी रखे गये हैं। किसानों ने मंगलवार की शाम को फिर कहा है कि वह सुबह फिर दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे। वहीं किसानों पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है।
मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों बैरिकेडिंग तोड़ने के प्रयास किये और हरियाणा पुलिस के जवानों पर पथराव भी किया गया। जिसके जवाब में पुलिस ने वाटन कैनन और आंसू गैस का उपयोग कर हालात को काबू में किया। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो बस या ट्रेन से जाये या फिर पैदल जाये हम उन्हें टैªक्टरों से दिल्ली नहीं जाने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *