LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा -कांग्रेस की महापौर पद प्रत्याशी घर में परिवार के बीच गुजार रही है समय

ग्वालियर. भाजपा-कांग्रेस की जो महापौर पद की प्रत्याशी 4 दिन पहले तक गली-गली घूमकर वोट मांग रही थी। अ बवह क्या कर रही है। भाजपा-कांग्रेस की प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान छोड़कर घर गृहस्थी और किचन संभाल रही है। दोनों का अधिकतर समय परिवार के सदस्यों के बीच गुजर रहा है।
कोई सुबह उठकर चाय बनाती दिखाई दे रही है तो किसी का समय बच्चों के साथ खेलकर गुजर रहा है। हां, बीच बीच में घर पर मिलने आने वालों को जरूर समय देना पड़ता है। भाजपा महापौरा प्रत्याशी सुमन शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरबार की लाइफ मतदान के बाद कितनी बदल गयी या कहें तो फिर सामान्य हो गयी है।

भाजपा प्रत्याशी सुमन बच्चों के साथ बिता रहीं समय
BJP  प्रत्याशी सुमन शर्मा ने बताया कि उनको शुरू से ही सुबह 5 बजे के लगभग उठने की आदत है। इसके बाद वह 2 से 3 घंटे योगा और पूजा पाठ को देती हैं। फिर किचन में समय गुजार रही हैं। किसी के लिए चाय तो कुछ नया बनाती है। उसके बाद बच्चों और नाती-पोतों के साथ समय व्यतीत करती हैं। करीब एक महीने से चुनावी सरगर्मियों के चलते परिवार को समय नहीं दे पाई थीं। यहां बता दें कि 5 महीने पहले ही सुमन ने अपने पति को खोया है। इसलिए उनके लिए यह चुनाव लड़ना और खुद को उस तनाव से दूर रखना अपने आप में चुनौती भरा रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी ने संभाली अपनी किचन
महापौर की Congress  प्रत्याशी डॉ. शोभा सिकरवार के पति सतीश सिकरवार विधायक हैं। शोभा 3  बार से पार्षद हैं। सामाजिक सेवा के साथ-साथ वह घर की जिम्मेदारी भी निभाती है। मतदान होने के बाद वह महिला कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड वाइज गणना कर रही हैं। साथ ही उन्होंने घर की किचन संभाल ली है। सुबह पति के लिए चाय बनाना फिर खाना बनाने से लेकर अन्य काम में व्यस्त हैं। साथ ही वह लगातार उसी दिन से मंदिरों की परिक्रमा भी कर रही हैं।
दोनों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा
नगर निगम चुनाव में मतदान प्रतिशत भलै ही कम रहा हो, लेकिन BJP  की सुमन शर्मा और Congress  की शोभा सिकरवार का जीत को लेकर अपना-अपना दावा है। सुमन का कहना है कि वह 100%  जीत रही हैं। जनता ने उनको बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शोभा सतीश सिकरवार का भी जीत का दावा है। उनका कहना है कि जनता का विश्वास उन्हें मिला है जो जीत के रूप में दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş