बेटी नंदिनी अग्रवाल ने मुरैना का नाम किया रोशन, चार्टेड एकाउंटेंट की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान लेकर आई
मुरैना. मप्र के मुरैना की पहचान जहां डाकुओं व बन्दूकों की वजह से हैं। जहां आज भी लड़कियों को लड़कों से कमतर समझा जाता है। उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। उसी मुरैना की बेटी नंदिनी अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान लाकर मुरैना का नाम गर्व ऊंचा कर दिया है। सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम में नंदिनी के साथ ही उसके भाई सचिन अग्रवाल ने भी देशभर में 18वां स्थान प्राप्तकर मुरैना का नाम रोशन किया है।
नंदिनी अग्रवाल ने बताया कि बचपन से उसका सपना सीए बनने का था। इस वजह से उनकी पारिवारिक पृष्ठभूति है। उनके पिता नरेशचंद्र अग्रवाल एक कर सलाहकार है मां डिम्पल गुप्ता भी एकाउंट ग्रेजुएट है। इस सफलता को हासिल करने के लिये उन्होंने दिन में 13 से 15 घंटे तक पढ़ाई की है। इसमें उनके माता-’पिताने पूरा सह
योग किया है।
शुरु से ही आर्टीकलशिप की
नंदिनी ने बताया कि उन्होंने सीए के एग्जाम की शुरुआत के साथ ही आर्टीकलशिप शुरु कर दी थी। आर्टीकलशिप के दौरान ही उन्होंने सारी क्लासेस भी खत्म कर ली थीं। आर्टीकलशिप के आखिरी महीनों में उन्होंने केवल रिवीजन किया था। यही वजह थी कि उनके इम्तहान पहुत अच्छे हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरु में 13 से 14 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की थी। आखिरी के महीनों में 10 से 11 घंटे ही पढ़ाई की थी। इससे उनका सिलेबस समय पर पूरा हो गया था।
मुख्यमंत्री व कन्द्रीय मंत्री ने दी बधाई
यहां बता दें, कि देश भर में मध्यप्रदेश का नाम ऊंचा करने वाली नंदिनी अग्रवाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बधाई दी है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने ट्विटर पर संदेश भेजकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नंदिनी ने न केवल मुरैना बल्कि पूरे प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है।
क्लॉसेस ऑनलॉइन की लेकिन सोशल मीडिया से बनाई दूरी
टॉपर नंदिनी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कोरोना कॉल के दौरान अधिकांश क्लासेस ऑनलाईन लीं, इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया से बराबर दूरी बनाकर रखी। उनका कहना है कि अगर आपको अपने उद्देश्य में सफल रहना है तो सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना ही पड़ेगा।
बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें
नंदिनी की मां डिंपल गुप्ता ने कहा कि हम जिले की माताओं से कहना चाहते हैं कि वे बेटियों को किसी से कमतर न समझें। उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। अगर उन्हें मौका दिया जाएगा तो वे नंदनी की तरह अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। पिता नरेश चन्द्र गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को कभी भी आगे बढ़ने से नहीं रोका। वह स्वेच्छा से आगे बढ़ी और इतनी बड़ी सफलता हांसिल की।
पारुल ने किया शहर का नाम रोशन, सीए परीक्षा का फायनल किया उत्तीर्ण
ग्वालियर शहर की पारुल गोयल ने सीए का फायनल ग्रुप सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर शहर व परिवार काबढ़ाया , इस अवसर पर पारुल व उनके पिता श्री श्रीराम गोयल, माता श्रीमती माया गोयल को उनके परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की है।

