LatestNewsराष्ट्रीय

बाड़े पर पुलिस ने चलाया सोशल डिस्टेसिंग अभियान, निःशुल्क मास्क भी बांटे

ग्वालियर. व्यापारिक केन्द्र और शहर का हृदय स्थल महाराज बाडे पर कोरोना महामारी के बचाव के लिये सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिये पुलिस ने पहल की है जहां पर महिलायें, बच्चे और बुर्जुगों को निःशुल्क मास्क उपलब्ध करवाये गये और सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों का रेडक्रॉस की ओर से 60 से 70 वाहनों का चालन किया गया। यह अभियान एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर की अगुवाई में चलाया गया है। पैदल चलने वाले लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाइश और चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
इस अभियान स्वयं एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, एसडीएम विनोद भार्गव, सीएसपी आत्माराम शर्मा, टीआई कोतवाली और पुलिस बल शामिल था।

थाना हजीरा एवं ग्वालियर क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक कॉविड-19 कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए दुकानदारों एवं वाहन चालकों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने के लिए समझाइश दी जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले और मास्क ना लगाने वाले 70 दुकानदारों व वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं रेड क्रॉस के तहत चालान किए जाकर उनसे समन शुल्क बसूला गया।

आज की कार्यवाही एएसपी शहर मध्य  पंकज पांडेय के नेतृत्व में  प्रदीप तोमर एसडीएम ग्वालियर, सीएसपी महाराजपुरा  रवि भदोरिया, सीएसपी ग्वालियर  नागेन्द्र सिंह, डीएसपी यातायात विक्रम कनपुरिया तथा सूबेदार हिमांशु तिवारी, नीरज एवं थाना हजीरा के पुलिस बल व नगर निगम की मदाखलत टीम द्वारा संपादित की गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *