प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग से 2 करोड़ रूपये का सामान जलकर राख, आग बुझाने में लगी 4 फायरब्रिगेड
ग्वालियर. बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात अचानक एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी देखते ही देखते फैक्ट्री में रख का माल और मशीन जलकर राख हो गयी। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये बताई जा रही है। आग लगने की खबर तत्काल फैक्ट्री के मालिक ने फायरबिग्रेड को दी सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड दमकल घटनास्थल पर जा पहुंची। जहां पर 4 गाडि़यों की मदद से पानी डालकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
क्या है मामला
ग्वालियर के तानसेन रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात डेढ बजे सुमित इंडस्ट्री नाम की 22 नंबर की फैक्ट्री में आग लगने पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग में जलने से फैक्ट्री में रखा करीब 2 करोड़ का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो लोगों ने तत्काल ही आशीष गुप्ता को एवं फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। रात में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू करने के लिए प्रयास शुरु किए लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी तब यहां और गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद लगातार चले प्रयास के बाद सुबह 11 बजे तक आग पर काबू पाया गया। सुमित इंडस्ट्री फैक्ट्री में डिस्पोजल ग्लास आदि सामान तैयार होता था। इंडस्ट्री में लगी मशीने भी आग से जलकर खाक हो गई है। वहीं इंडस्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा मटेरियल भी आग में जलकर स्वाहा हो गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नही हुई है।

