प्रद्युम्नसिंह तोमर 40 डिग्री तापमान निकले पदयात्रा पर और अधिकारी हुए पसीना-पसीना

ग्वालियर. सोमवार की सुबह 11.30 बजे करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच और आसमान से तेज धूप बरस रही थी ऐसे मौसम में लोग घरों से बाहर निकलना तक ठीक नहीं समझते हैं। लेकिन प्रदेश की शिवराज सरकार के एक मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर लोगों की तरक्की व उनकी बेहतरी के लिये पैदल ग्वालियर से दतिया पीताम्बरा पीठ के दर्शन के लिये निकल पड़े। इतना ही नहीं उनके साथ पूरा ऊर्जा मंत्रालय सड़क पर चल रहा है। ऊर्जामंत्री पैदल चलते ही सड़क पर ही चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। उनको इसकी आदत है, लेकिन उनके साथ चल रहे अधिकारी पसीना-पसीना हो गये है।
इस अवसर पर ऊर्जामंत्री ने कहा है कि उनकी पदयात्रा एक मात्र संकल्प है सेवा करना। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की जान पर बनी तो उन्होंने कोटेश्वर महादेव व मां पीताम्बरा से आपदा से मुक्ति के लिये दुआ मांगी थी जो पूरी हुई है। अब भविष्य में इस तरह की महामारी न आये इसलियेवह मां पीताम्बरा की पदयात्रा पर निकल पड़े हैं।
कोटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना से प्रारंभ की पदयात्रा
सोमवार की सुबह कोटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर ऊर्जामंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर ने मां पीताम्बरा तक पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर महंत दंदरौआ महाराज व संत कृपाल सिंह मौजूद रहे। 40 डिग्री सेल्यिस तापमान और तेज धूप में ऊर्जामंत्री की पदयात्रा व लोगों से समस्याओं की जानकारी व निराकरण करने से बिजली अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। वजह है कि उन्हें पता नहीं पता कि शिविर में कौन सी समस्या अचानक आ जाये और उन्हें लेने के देने पड़ जाये।
समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहता हूं
पंडित दीनदयाल की मंशा के अनुरूप् उनका उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मदद मिले और उसकी जो परेशानी हो उसका समाधान किया जा सके। इसके चलते ही वह पदयात्रा दौरान गांव, कस्बे और टोलों में रहने वाले व्यक्तियों से मिलेंगे औरा उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान करायेंगे।

