Latestअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्य

श्रीनगर में CRPF कैंप के पास आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

जम्मू कश्मीर.  श्रीनगर के मैसूमा के लाल चौक इलाके में CRPF के दो जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं दूसरा जवान अस्पताल में भर्ती है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर AK-47 से लैस थे। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दूरी पर CRPF का कैंप है। यह कैंप एक मंदिर की सुरक्षा में लगा हुआ है।

इससे पहले, सोमवार को साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मार दी, जिसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet