शराब माफिया धर्मवीर गुर्जर का मकान जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त

मुरैना. माफिया के घरों पर बुलडोजर चालाने की शुरूआत हो गयी है। सोमवार को जिला प्रशासन व रिठौरा थाना पुलिस ने गांव बस्टपुर में मौजूद एक शराब माफिया के घर बुलडोजर चलाया और उसे जमीदोज कर दिया गया। माफिया धर्मवीर गुर्जर की शराब की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा था। उसी वक्त से माफिया धर्मवीर गुर्जर फरार चल रहा है।
आपको बता दें कि शरा माफिया धर्मवीर गुर्जर की बस्टपुर गांव क जंगल में शराब फैक्ट्री थी, इस फैक्ट्री पर रिठौरा थाना पुलिस ने टीआई संजय किरार के नेतृत्व में 17 मार्च को छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस को 220 लीटर आरोपी व खाली क्वार्टर व उस पर चिपकाने के लेवल मिले थे। छापे के दौरान पुलिस ने उसके 2 साथियों मंटो गुर्जर व त्रिसोनाथ गुर्जर को गिरफ्तार किया था। पुलिस की दविश के बीच व धरपकड़ के बीच माफिया धर्मवीर गुर्जर भाग में कामयाब रहा था। उसके बाद पुलिस ने उसे बहुत तलाशने की कोशिश की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इस पर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर उसके मकान पर बुलडोजर चलाया तथा उकस मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रत्नेश शर्मा मौजूद रहें।
मुरैना में शराब माफिया हावी
आपको बता दें कि मुरैना में शराब माफिया हावी हैं। जिसकी वजह से यहां के शराब ठेकेदार लगातार घाटे में जा रहे हैं और सरकार को भारी राजस्व की हानि का सामना करना पड़ रहा है। यहां के गांव-गांव में अवैध कच्ची शराब की भटि्टयां संचालित हैं। गांव के गांवों में लोगों के घरों में, खेतों में, तालाबों में तथा खलिहानों में अवैध लहान के ड्रम पुलिस को बरामद हुए हैं। जब पुलिस उन पर कार्रवाई करने जाती है तो सब एकजुट होकर पुलिस पर हावी होने का प्रयास करते हैं।

