Newsमप्र छत्तीसगढ़

ससुराल से लौटे पति-पत्नी की आत्महत्या, घटनास्थल पर टूटे मिले मोबाइल और थाली में रखा मिला खाना

ग्वालियर. हस्तिनापुर गांव में शनिवार की शाम को एक नवविवाहिता दम्पत्ति के शव कमरे के अंदर एक ही रस्सी से बने फंदे से लटके पाये गये है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विनोद प्रजापति और 20 वर्षीय लक्ष्मी प्रजापति के रूप में की गयी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ामिला और दोनों के मोबाइल फोन टूटे हुए थे। एक थाली में परोसा गया खाना बिना खाया रखा हुआ मिला है। विनोद और लक्ष्मी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। दोनो हाल ही में लक्ष्मी मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये भिंड गये थे। शुक्रवार की रात को ही वह वापिस अपने घर लौट आये थे। घर आने केबाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी थी। वह शनिवार की सुबह से ही अपने कमरे में बंद थे।
पुलिस कमरे में सुराग तलाश रही
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो पति-पत्नी दोनों के मोबाइल फोन बूरी तरह से टूटे हुए मिले। आशंका है कि विवाद के दौरान गुस्संे में मोबाइल जमीन पर पटकर कर तोड़े गये होंगे। कमरे में एक थाली में भोजन परोसा हुआ रखा था। लेकिन उसमें से किसी ने खाना नहीं खाया था। घटनास्थल से कोई आत्महत्या का नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछंे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş