प्रत्येक कार्यालय में परिवहन हेल्प डेस्क का सुचारु रूप से संचालन हो- परिवहन आयुक्त मुकेश जैन
ग्वालियर – परिवहन विभाग द्वारा सुशासन एवं जनसामान्य की सुविधाओं में वृद्धि हेतु विभागीय बैठक का आयोजन को परिवहन मुख्यालय, ग्वालियर में किया गया । इस बैठक में प्रदेश के सभी संभागीय उप परिवहन आयुक्त तथा क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे । इस बैठक में मुख्य रूप से जनसामान्य के लिए परिवहन कार्यालयों में स्थापित परिवहन हेल्प डेस्क पर चर्चा की गयी, परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने सभी परिवहन अधिकारी को हेल्प डेस्क हेतु दिशा निर्देश दिये गएA प्रत्येक कार्यालय में परिवहन हेल्प डेस्क का सुचारु रूप से संचालन होवे एवं आम जनता को विभागीय कार्यों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ – साथ आवश्यक वस्तुएँ जैसे स्टेपलर, पेपर, ग्लू भी आमजन की सुविधा के लिए रखा जाए एक फ़ीड बैंक पुस्तिका भी हेल्प डेस्क पर रखी जाए जिससे आम जन कार्यालय के अनुभव को दर्ज कर सके ।
श्री जैन ने यह भी निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को सुखद एवं निर्बाध सेवाओं की उपलब्धतता सुनिश्चित करें । अपरपरिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना द्वारा लम्बित विभागीय जाँच तथा नवाचार के सम्बंध में जानकारी दी गयी शासन की नवीन परियोजना के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी । सभी विभागीय अधिकारियों को विभागीय जाँच एवं अन्य कार्यवाहियों के विधिक पक्ष के संबंध में श्री सक्सेना द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी ।
परिवहन विभाग के सीएम हेल्पलाइन में लगातार प्रथम स्थान पर आने के लिए सभी अधिकारियों की प्रशंसा परिवहन आयुक्त द्वारा की गयी एवं सभी कार्यालयों को सी एम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्ण तरीक़े से बंद कराए जाने के लिए कहा गया , इस हेतु सभी शिकायतकर्ताओं को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से बुलाकर समक्ष में निराकरण करने की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिए गए । सीएम हेल्पलाइन निराकरण में वर्तमान प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया । कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बावजूद कोरोना के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए राज्य शासन ने मध्यप्रदेश में मेडिकल ऑक्सिजन की उपलब्धतता सुनिश्चित करते हुए मेडिकल ऑक्सिजन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है ।
प्रशिक्षित चालकों का पूल तैयार करने का कार्य संभागीय उप परिवहन आयुक्त इंदौर संभाग एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर के द्वारा ITI इंदौर के साथ मिलकर एवं क्रायोजेनिक टेंकर ऑपरेटरों से समन्वय कर किया गया । परिवहन विभाग का सारा फ़ोकस भविष्य में आने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर है । लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन के परिवहन पर भी विस्तृत चर्चा इस बैठक में की गयी । परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, सभी कार्यालयों में ITI के सहयोग से ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे है, जिससे महिलायें आत्मनिर्भर बन रही है, इंदौर जबलपुर ग्वालियर में दूसरे चरण का प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
भविष्य की कार्य योजना पर भी चर्चा की गयी जिसमें सुरक्षित परिवहन हेतु प्रत्येक ज़िले में विज़न ज़ीरो कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित वाहन एवं सड़कों के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निर्देश परिवहन आयुक्त द्वारा दिए गए ओवरलोडिंग यात्री वाहनो के विरुद्ध सघन अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए गए । कोविड काल में जीवनदायी लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन के परिवहन को अनवरत सुनिश्चित कराने वाले सभी अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया साथ ही साथ सी एम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को भी सम्मानित किया गया ।

