LatestNewsराज्य

पेट्रोल ₹120 लीटर तक पहुंच सकता है, क्रूड ऑयल 80 डॉलर हुआ

नई दिल्ली. ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद होता है तो इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तेल व्यापार का अहम रास्ता है। इस खबर के सामने आने के बाद क्रूड ऑयल के दाम बढकर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बडा हिस्सा इम्पोर्ट करता है। अगर क्रूड ऑयल के दाम लंबे समय तक बढे रहते है तो तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढाने पड सकते हैं।
क्या भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे हो जाएंगे
अगर ये रास्ता बंद होता है, तो तेल की सप्लाई में दिक्कत आएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतें 30-50% तक बढ़ सकती हैं। अभी ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, लेकिन ये 120-150 डॉलर तक जा सकता है। इसका असर भारत पर भी हो सकता है:
पेट्रोल-डीजल महंगा: तेल महंगा होने से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। माना जा रहा है कि पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर या उससे ज्यादा हो सकता है।
महंगाई का बढ़ना: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा, जिससे खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें भी महंगी हो जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş