पुलिस ने 3 शातिर चोरों को चोरी माल सहित गिरफ्तार
चोरी का माल खरीदने वाले व्यवसायी को भी चोरी के माल सहित गिरफ्तार
ग्वालियर ग्वालियर जिले में चोरों लुटेरों नकबजनों तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना ग्वालियर क्षेत्र में नकबजनों द्वारा की गई नकबजनी की घटनाओं की पतारसी हेतु पुलिस टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरो को गिरफ्तार करने के लिये कहा गया। 30 जनवरी की रात्रि में सोने-चांदी के आभूषण विक्रेता की दुकान फोर्ट रोड नाले पर ऊपर स्थित दुकान के नीचे नाले से सेंघ लगाकर सोने-चाँदी के आभूषण की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।स्टूडेंट्स है। जोकि 10वीं के हिन्दी का पेपर देने आया था, पकड़े गये आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
गुरूवार 17 फरवरी को सूचना मिली कि आभूषण विक्रेता की दुकान से चोरी किये गये आभूषणों की बिक्री हेतु रमटापुरा के पास एक संदिग्ध चोर चाँदी के आभूषण बेचने की फिराक में खड़ा है। इसी सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध को धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्ध के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व कारतूस मिला। पूछताछ करने पर उसने अपने 3 अन्य साथियों के साथ आभूषण विक्रेता की दुकान पर नकबजनी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी द्वारा बताये ठिकाने पर चोरी में शामिल उसके अन्य साथियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी किये गये चाँदी के आभूषण और बर्तन, मूर्तिया आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गये आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वाले सुनार व्यवसायी को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा सुनार व्यवसायी से खरीदा हुआ माल बरामद किया। चोरी के अपराध में पकडे गये आरोपियों द्वारा शहर के अन्य थानों में भी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीगणों का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है, जो शहर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी गिरफ्तार हुये है, इनसे पूछताछ पर कई अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है।
चोरों से बरामद सामान
चॉदी के पायल, चॉदी के बर्तन, चाँदी की मूर्तिया, चाँदी के बिछिये, चाँदी के सिक्के ब्रेसलेट एक 315 बोर का कट्टा कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।

