पुलिस द्वारा चोरी की 12 बाइक सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार
ग्वालियर जिले में वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी अभियान शुरू किया गया है। 15 फरवरी को एसएसपी को चोर, चोरी की मोटर सायकिल लिये खड़े हुए हैं। एएसपी शहर (मध्य/यातायात) अभिनव चौकस को थाना बहोड़ापुर की पुलिस टीम बनाकर शातिर वाहन चोरों की तस्दीक कर पकड़ने हेतु निर्देष किया गया।
सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह के साथ टीआई बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में थाना बहोड़ापुर की पुलिस टीम को वाहन चोरों को पकड़ने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मोतीझील के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्धों ने मोटर सायकिल लेकर भागने का प्रयास किया, जो हड़बड़ी में रोड़ पर गिर पड़े। पुलिस टीम द्वारा दोनों को मय मोटर सायकिल सहित धरदबोचा। पकडे़ गये दोनों संदिग्ध व्यक्तिों से मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने चोरी का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ में पकड़े गये दोनों शातिर वाहन चोरों की निषादेही पर चोरी की 12 मोटर सायकिल बरामद की गई। पकड़े गये एक वाहन चोर से पुलिस टीम द्वारा 08 चोरी की मोटर सायकिल तथा दूसरे के कब्जे से 04 चोरी की मोटर सायकिल बरामद की गई। बरामद मोटर सायकिल में स्प्लेण्डर, पेशन प्रो, सीडी डीलक्स, TYS, बजाज पल्सर आदि दो पहिया वाहन शामिल हैं। पकड़े गये वाहन चोरों से जिले में हुई वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन शातिर वाहन चोरों द्वारा चोरी के वाहनो को कहां-कहां पर ठिकाने लगाया जाता था। प्रारम्भिक पूछताछ में वाहन चोरों ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ दो पहिया वाहनों को चोरी कर पार्किंगों में खड़ा कर देते थे, कुछ समय बाद ग्राहक तलाश कर चोरी के वाहन को पार्किंग से उठाकर 5-10 हजार रूपये में बैच देते थे।

