पुंछ में आतंकी ठिकानों से 5 IED बम मिले
नई दिल्ली. सिक्योरिटी फोर्सेस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना खोजा। यहां 5 आईईडी, वायरलेस सेट और कुछ कपडे भी बरामद हुए है। पुंछ के सुरनकोट में मारहोट गांव मे यह ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।
पाकिस्तान ने एक और मिसाइल का टेस्ट किया। पाकिस्तानी सेना ने बताय कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। इससे पहले 3 मई को पाकिस्तान ने बताया था कि हमने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेफुल टेस्ट किया। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी है।
इधर, वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों पर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को हुई मीटिंग में प्रधानमंत्री को बताया कि एयर फोर्स हर हालात से निपटने को तैयार है। पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क भी पूरी तरह एक्टिव है और राफेल भी तैयार हैं।

