पाक नागरिकों के वीजा पर तत्काल रोक, 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले

ई दिल्ली. जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार की शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 5 कड़े फैसले लिये गये। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई। जिसमें एक नेपाली नागरिक था। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। इसके बाद सीसीएस की बैठक बुलाई गयी। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एनएसए अजित डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद थे।
इसके बाद बैठक में लिये फैसलों को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस़्त्री ने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने इस फैसलों की जानकारी दीं। सबसे पहला फैसला है कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटरी बॉर्डर चेक पोस्ट को बन्द किया जायेगा। यह एक बड़ा कदम है। जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रूक जायेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने उठाये सख्त कदम
दूसरा फैसला है कि पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बन्द किया जायेगा। यह कूटनीतिक रिश्तों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके साथ ही भारत ने तीसरा कड़ा कदम उठाते हुए इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को भी रोक दिया है। इसका असर पाकिस्तान को काफी बड़े स्तर पर होगा। चौथा फैसला यह है कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के अन्दर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। पांचवा और अहम फैसला है कि अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगां।
पाकिस्तानियों को भारत आने की अनुमति नहीं
इसके अलावा सॉर्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति नहीं होगी। पहले से जारी वीजा रद्द कर दिये गये है। उन्हें 48 घंटे में भारत छोड़ना होगा। नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया गया है। इन्हें एक सप्ताह में देश छोड़ना होगा। भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30की जायेगी। बदलाव 1 मई तक पूरा किया जायेगा। सीसीएस ने सुरक्षाबलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। हमले के गुनाहगारों को सजा दिलाई जायेगी। पहलगाम से करीब 5 किमी दूर बैसरन इलाके में हथियारबंद लोगों ने हमला किया था। पीएम मोदी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर बुधवार की सुबह जल्दी भारत लौटे । उन्होंने एयरपोर्ट पर उतरते ही विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल के साथ तत्काल बैठक की। जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री भी शामिल हुए।

