3 वर्षीय मासूम से गंदी हरकत
ग्वालियर. 3 वर्षीय मासूम बच्ची से कार में गंदी हरकत का मामला सामने आया है। मकान मालिक का बेटा उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था। उसका दोस्त भी था। मासूम जब घर लौटी तो सहमी थीं मां उसे खाना खिलाने पहुंची तो वह दर्द से रोने लगी। मां ने उससे पूछा तब घटना का पता चल सका है।
घटना डबरा में मंगलवार की है। मां ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को बच्ची को डबरा से ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में लाया गया है। यहां उसका मेडीकल हुआ है। उसे जांच के लिये भर्ती किया है। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया है कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मामला दर्ज कर लिया है।
मां को रोता देख आंसू पोंछती रही मासूम
थाने में जब बच्ची की मां उसके साथ हुई गंदी हरकत के बारे में महिला पुलिस अधिकारियों को बता रही थी तो उसके आंसू निकल रहे थे। गोद में बैठी पीड़ित बच्ची को यह भी नहीं पता था कि उसके साथ क्या हुआ है। इन सबसे अनजान मासूम अपनी रोती मां के आंसू पोंछती हुई नजर आई। मां-पिता को उदास देखकर वह भी रोने लगती हैं। 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी आकाश गुप्ता और लव जाट फरार हैं।
बच्ची और मां के बयान की वीडियोग्राफी की
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डबरा जितेंद्र नागाइच, सीएसपी किरण अहिरवार और महिला थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन को बुलाया। अधिकारियों ने बच्ची और उसकी मां के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए। बच्ची ने पुलिस अफसरों के सामने भी कार में अपने साथ हुई घटना को बयां किया है।

