Newsअंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जबरदस्त विस्फोट, 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत 30 लोग घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मोहम्मद बलूच ने मीडिया को बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली. पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के भीतर जोरदार विस्फोटा हुआ है जिसमें 24 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है। क्वेटा के सीनियर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच ने पत्रकारों को बताया है कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गयी है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। उन्होंने आगे कहा है कि यह घअना ‘आत्मघाती विस्फोट’ जैसी लगती है। लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिये जांच चल रही है। इससे पहले ईधी बचाव सेवा के प्रमुख जीवन ने कहा है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के भीतर एक प्लेटफार्म पर हुआ है।
पेशावर के लिये जाने वाली थी ट्रेन
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में बताया है कि पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पहुंच गये है। रिंद ने कहा है कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहा है और घटना पर रिपोर्ट मांगी गयी है। सरकारी अधिकारी ने बताया है कि वहां अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गयी है। उन्होंने कहा है कि घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। घटनास्थल के फुटेज में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मलबा दिखाई दे रहा है। धमाके के समय एक ट्रेन प्लेटफार्म से पेशावर के लिये रवाना होने के लिये तैयार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet